
भाजपा ने दिखाया दम..दिया एकजुटता का संदेश.. सभी जिपं सदस्य प्रत्याशियों ने किया नामंकन.. भाजपा सरकार में ही विकास सम्भव::-रेणुका..
भाजपा समर्थित उम्मीद्वारों के द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन फार्म भव्य रैली के साथ कलेक्टर कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह,पूर्व केबीनेट मंत्री एवं विधायक भईयालाल राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,विनोद साहू के गरिमामय उपस्थिति में नामांकन जमा किया गया। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण स्थानीय त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरकार होती है। पंचायत चुनाव के कार्य आपके दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते है। आपने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया था,प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार बनने बाद मोदी सरकार की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास, फिर 70 लाख से अधिक महिलाओं को उनके खाते में सालाना 12 हजार रूपए,किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की राशि सहित प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने सभी बड़े वादों को पूरा किया है। उन्होेंने कहा कि, इस बार प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार बनाने भाजपा द्वारा आपसे किए गए वादे को पूरा करने अपने निकाय एवं पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को आपार बहुमत से चुन कर अपना आशीर्वाद दें।
पूर्व केबीनेट मंत्री एवं विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, कांग्रेस ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए प्रदेश भर में अनेक भष्टाचार किया है, आने वाले पंचायत एवं निकाय चुनाव में हमे भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाये। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक सफल क्रियान्वयन करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को स्थानीय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, राज्य एवं केन्द्र में दूरगामी सोच के साथ विकास करने वाली हमारी भाजपा की सरकार है। कोरिया में भी विकास की रफ्तार को और बढ़ाने इस बार यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है। पुनः एक बार भाजपा समर्थित उम्मीद्वारों पर भरोसा कर विजयी बनाए। जिला पंचायत के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निम्नानुसार नामांकन भरा -1 बैकुण्ठपुर (प्रथम) से श्रीमती वंदना राजवाड़े, 2 बैकुण्ठपुर (द्वितीय) से श्रीमती सौभाग्यवती सिंह,3 बैकुण्ठपुर (तृतीय) से श्रीमती सुनीता कुर्रे ,4 बैकुण्ठपुर (चतुर्थ) से श्री विनोद कुमार साहू, 5 बैकुण्ठपुर (पंचम) से श्रीमती गीता राजवाड़े, 6 बैकुण्ठपुर (सष्टम) से श्री मोहित पैकरा 7 सोनहत (प्रथम) से श्री रामप्रताप मरावी, 8 सोनहत (द्वितीय) से श्रीमती शिव कुमारी सोनपाकर,9 खड़गवां (प्रथम) से सुश्री विमला सिंह ने अपना नामांकन जमा किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह,पूर्व केबीनेट मंत्री एवं विधायक भईयालाल राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,विनोद साहू,नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल,नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह,नवरतन पाण्डेय,ईश्वर राजवाड़े,मनोज साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक,दीपा विश्वकर्मा,राजाराम राजवाड़े,किशोर सिरदार,संजय चिकनजुरी,मनेजर राजवाड़े,रामलखन यादव,कपिल जायसवाल,नरेश्वर रजक,अरशद खान,धर्मवती राजवाड़े,मंजू जिवनानी,संगीता गुप्ता,रिता यादव, उर्मिला सिंह,कविता यादव,रेनु सिंह, प्रियंका सिंह,शारदा गुप्ता,सतेन्द्र राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेे।