
अब होटल और लॉज भी बनेंगे क्वारंटीन सेंटर…एसी और नान एसी के साथ..खाने-पीने का होगा यह शुल्क..परिजनों से मिलने की भी फैसिलिटी…
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए क्वारंटीन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के 1 हजार 640 विभिन्न शासकीय भवनों का चिन्हांकन कर आवश्यक व्यवस्था की गई है। श्रमिकों, यात्रियों का जांजगीर-चांपा जिले में अन्य राज्यों से आगमन का क्रम लगातार जारी है। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए जरूरत पड़ने पर निजी उद्योगों, कंपनियों के गेस्ट हाउस भवनों, स्कूल भवनों सहित निजी होटलों में भी क्वारंटीन की पूर्व व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।






