♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अनूप ने क्वारंटाइन सेंटर में कर दी है अति…लोग कर रहे त्राहिमाम…खा रहा 40 रोटी और इतना..!

बिहार के बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने सबको परेशान कर रखा है। उसकी आदतें देखकर एक तरफ लोग हैरान हैं तो वहीं क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले रसोइये परेशान हैं। युवक की भूख ने सबको हैरत में डाल दिया है, जिससे वहां रह रहे लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। युवक के लिए भरपेट भोजन का इंतजाम करना भी अब मुश्किल हो रहा है।  

 

 

अकेले खा जाता है 10 लोगों का खाना

 

युवक की खुराक ऐसी है कि देखने वाले हैरान हैं। वह अकेले ही दस लोगों का खाना आराम से खा जाता है। उसकी नाश्ते की खुराक में 40 रोटी और कई प्लेट चावल होते हैं। वह एक बार में 80 लिट्टी खा जाता है, तब भी उसका पेट नहीं भरता है। इस युवक का नाम है अनूप ओझा, जो आजकल बक्सर जिले के मंझवारी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है और संभवतःअब  उसे क्वारंटाइन सेंटर से घर जाने को कह दिया जाएगा।

 

80 लिट्टी खाने के बाद भी नहीं भरता इनका पेट

 

युवक अपने खाने को लेकर चर्चा में है। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले खाने में लिट्टी बनी थी। 80 लिट्टी के खाने के बाद भी अनूप का पेट नहीं भरा था। हमसब ये देखकर हैरान थे। दरअसल अनूप की भूख ऐसी है कि ये दस लोगों का खाना एक साथ खा जाते हैं। अनूप खुद ही कहते हैं कि वो 30-32 रोटी से नाश्ता करते हैं फिर एक दिन अकेले ही 25 लिट्टी खा जाते हैं, तब भी पेट खाली-खाली लगता है।

 

अधिकारी से लेकर रसोइया तक हैं परेशान

 

प्रखंड के अधिकारी भी इसकी खुराक को देखकर हैरान और परेशान हैं। जब इस क्वारंटाइन सेंटर में खाने की चीजें जल्दी-जल्दी खत्म होने लगी तो अधिकारियों ने इसका कारण पूछा। तब बताया गया कि एक पेटू सेंटर में आया है जो सब खा जाता है। जब अधिकारियों को विश्वास नहीं हुआ तो प्रखंड अधिकारी एक दिन ठीक भोजन के समय क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। उन्होंने जब अपनी आंखों से अनूप की खुराक देखी तो हैरान रह गए।

खरहा टांड पंचायत के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अनूप ओझा इस समय मंझवारी गांव बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। वह राजस्थान से अपने घर लौटा है, उसे 14 दिन के लिए यहां के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। गुरुवार को उसका क्वारंटाइन टाइम पूरा हो जाएगा तो उसे घर भेज दिया जाएगा तब यहां के लोग राहत की सांस लेंगे। सोत्र-जागरण

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close