♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

छग के पूर्व कलेक्टर पर 32 साल की शादी शुदा महिला ने लगाया रेप का आरोप…SP को सौपा शिकायती पत्र…

छत्तीसगढ़ में 2007 बैच के एक आईएएस अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़ित युवती ने  पुलिस को आपबीती बताते हुए साक्ष्य भी पेश किये है। उसने बताया है कि जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने अभी 15 मई को चैंबर में ही उसके साथ संबंध स्थापित किये थे | उन्होंने उसे भरोसा दिलाया था कि उसके एनजीओं को वो फौरन काम दिला देंगे। इसके बाद डेढ़ महीने तक वो इंतजार करते रही।

पीड़ित युवती ने उसके और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी है | पीड़ित युवती अनुसूचित जाति की है | उसने अपनी शिकायत में कलेक्टर और उसके बीच नियमित होने वाली बातचीत और अश्लील वीडियों का ब्यौरा भी दिया है।

32 वर्षीय  पीड़ित युवती शादीशुदा है | उसने बताया कि खुद जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक उसे अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और वीडियों भी भेजा करते थे | पीड़ित युवती का कहना है कि उसका पति सरकारी सेवा में है , इसकी जानकारी कलेक्टर को लगने के बाद उन्होंने उसे भी अच्छी पदस्थापना देने का भरोसा दिलाया था | लेकिन कलेक्टर ने उसे धोखा दिया | पीड़ित युवती ने बताया कि जब उसे कलेक्टर की असलियत का अंदाजा हुआ तो उसने उससे दूरियां बनानी शुरू की | इस दौरान कलेक्टर ने उसके पति की नौकरी से बर्खास्तगी की धमकी दी थी | लिहाजा वो शांत हो गई | हाल ही में अब इस कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद उसने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है |

बुधवार को पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुंची | यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायती आवेदन सौंपा | पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है | पीड़ित महिला के आवेदन में जांजगीर के तत्कालीन कलेक्टर जेपी पाठक पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है |

जनक प्रसाद पाठक 2007 बैच के आईएएस अधिकारी है | हप्ते भर पूर्व राज्य सरकार ने उन्हें जांजगीर कलेक्टर के पद से स्थानांतरित करते हुए रायपुर स्थित भू-अभिलेख शाखा में पदस्थापना दी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close