♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बोरसी मंडल भाजपा की बैठक में नये सदस्य बनाने पर जोर

दक्षिणापथ, दुर्ग। प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 6 जुलाई को डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जंयती दिवस साथ-चले-देश बनाये के संबंध बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनायक नातू ने बीते लोकसभा चुनाव परिणाम के सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें सतत संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो के तर्ज पर पार्टी हेतु समर्पित भाव से कार्य करते रहना है। सदस्यता अभियान जिला संयोजक शिव चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्य को तीज-त्योहारों जैसे पूर्ण उत्साह के साथ तैयारी करें। महामंत्री देवेंद्र सिंह चंदेल ने मिस्ड काल नम्बर 8980808080 में डायल कर सदस्यता बनाने की पूर्ण प्रक्रिया का सविस्तार वर्णन किया। महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसे बनाने में आप सभी का अथक परिश्रम लगा है, लोकसभा चुनाव को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साधुवाद दिया। जिलाध्यक्ष उषा टावरी ने भाजपा को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने व जन-जन तक पहुंचाने बूथों तक जाने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक बुथ में 150 सदस्य व सक्रिय सदस्य के लिए 25 सदस्य बनाना अनिवार्य बताया। आईटी सेल के जिला संयोजक राकेश साहू ने एनराइड व की-पैड मोबाईल से सदस्य बनाने विस्तृत जानकारी दी। संचालन मंडल के महामंत्री पोषण साहू एवं उपस्थित वक्ताओं व कार्यकर्ताओं का आभार मंडल सदस्यता प्रभारी जगदीश गुप्ता ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close