
बिहारी लाल राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के सभी पदों से दिया इस्तीफा.. पार्टी के कोरिया जिला अध्यक्ष रहे बिहारी…
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कोरिया जिला अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे बिहारी लाल राजवाड़े छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से बैकुंठपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह जनपद पंचायत बैकुंठपुर में जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर आए हैं, वैसे भी काफी लंबे समय से उनके जोगी कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं समय- समय पर चलती थी। आखिरकार उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है इसकी पुष्टि उन्होंने PAGE- 11 से बात करते हुए की है। बिहारी राजवाड़े भाजपा या कांग्रेस का रुख कर सकते। आपको बता दें कि पहले बिहारी लाल राजवाड़े कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं।