♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अध्यक्ष पद के दावेदारों ने दिखाया दम-खम…बैनर-पोस्टर से शहर को पाट…रैली निकाल किया युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत…जानिए कौन-कौन है दावेदार…

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के कोरिया दौरे पर युमो के जिला अध्यक्ष के दावेदार शारदा गुप्ता, अंचल राजवाड़े, अभय जायसवाल, रीत जैन और रविशंकर ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। पूरे शहर को बैनर पोस्टर से सजा कर दो साल बाद शहर में भाजपा के होने का एहसास भी दिलाया। नही तो पिछले 2 साल से भाजपा केवल संगठन कार्यों में ही नजर आ रही थी। सार्वजनिक रूप से एक तरह का शक्ति प्रदर्शन इन युवाओं ने कर लगभग सोई भाजपाई टीम को एक तरह से जगा दिया है। कोरिया जिले के भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह के बाद जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। अध्यक्ष के लिए उम्र की सीमा 35 वर्ष निर्धारित होने के बाद अब अंचल राजवाडे, शारदा गुप्ता, रीत जैन, अभय जायसवाल व रविशंकर ही प्रमुख चेहरे के रूप में सामने नजर आ रहे हैं। इन सभी ने अपनी टीम के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू अपने प्रदेशव्यापी दौरे के बीच मंगलवार को कोरिया जिला पहुंचे। जहां उनके कोरिया सीमा से भाजपाईयों ने स्वागत का कार्यक्रम रखा और मुख्यालय तक जोरदार स्वागत रैली का आयोजन किया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्सासिक स्वागत किया गया तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाइक रैली के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का शहर में प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह रैली का अगुवाई कर रहे थे। विशाल रैली के बाद घड़ी चैक में साहू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा घड़ी चैक में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया, तत्पश्चात वे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय के दरवाजे में मत्था टेक कर अंदर प्रवेश किया।
पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा युवा समाज एवं देश की सबसे बड़ी ताकत है और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं। आने वाले समय में प्रत्येक कार्यकर्ता गांव एवं शहरों में जाकर पार्टी के लिए कार्य करेगा। आगामी 2023 एवं 2024 में होने वाले चुनाव पर भाजपा पार्टी को जीत दिलाकर इतिहास रचने का काम करेगी। स्वागत से गदगद होकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के लिए मैं हृदय से आभारी हूं और सदैव कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहूंगा।
जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया की कोरिया जिला के कार्यकर्ता सदैव पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं। और उनकी ऊर्जा का परिणाम भविष्य में हम तीनों विधानसभा जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालेंगे।
समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, शैलेश शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े जिला महामंत्री जमुना पांडे, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, जिला मंत्री अनिता देवी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, रीत जैन, अंचल राजवाड़े, शारदा गुप्ता लक्की, हर्षल गुप्ता चीकू, प्रखर गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिला में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया था। उसके विरोध में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा का परचम लहराएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close