♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मछली पकड़ कर कमा लिए पौने 3 लाख ₹…पढ़े कोरिया के इस सफल किसान की कहानी..

किसान अजय के लिए मछली पालन बना आय का प्रमुख जरिया…

अनूप बड़ेरिया

मछलीपालन के व्यवसाय ने किसान अजय कुमार राजवाड़े की जिंदगी बदल कर रख दी है। मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े अजय बताते हैं कि इससे उनकी इतनी अच्छी आमदनी हो जाती है कि वे अपने पूरे परिवार का ख्याल बेहतर तरीके से रख पा रहे है।
कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड के ओदारी ग्राम के रहने वाले अजय कुमार राजवाड़े पहले अपनी जमीन पर धान की मौसमी खेती एवं सब्जी भाजी की खेती किया करते थे। इससे उसकी परिवार की जरूरतों की आसानी से पूर्ति नहीं हो पाती थी। वे हमेषा चिंतित रहते थे। इसी बीच उनके मन में मछली पालन करने की इच्छा जागी। अतिरिक्त आय अर्जित करने के विचार से उन्होंने मछली पालन विभाग के अधिकारी से संपर्क कर इसके संबंध में पूरी जानकारी ली और मछली पालने का दृढ़ संकल्प किया।
अजय कुमार को मछली पालन के लिए पालन विभाग से आधुनिक तकनीक तथा मत्स्य बीज, जाल, परिपूरक आहार, आईसबाक्स, सिफेक्स सहित अन्य आवष्यक सामग्रियां दी गई। इन सबका उपयोग कर उन्होंने अपने आय में आमूलचूल वृध्दि की है।
मछली पालन विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से और अजय की मेहनत रंग लाई और अब तक उन्हें 1750 किलोग्राम मछली का उत्पादन करने में उन्हें सफलता मिली। इसका विक्रय कर उन्हें कुल 2 लाख 64 रूपये की आमदनी प्राप्त हुई। अजय अब अपने और अपने परिवार के लिए बुनियादी जरूरतें आसानी से पूरा कर पाते है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहते है कि उनकी मदद से इस व्यवसाय को अपनाने के बाद उनका जीवन स्तर काफी उन्नत हुआ और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close