
विधायक के गले मे फंसा मछली का कांटा…मचा हड़कंप…रायपुर से हेलिकॉप्टर बुलाने की थी तैयारी… पर…
अनूप बड़ेरिया
छग के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के गले मे भोजन करते वक्त अचानक मछली का कांटा फंस गया। जिससे गले मे दर्द होने लगा व बात करने में काफी दिक्कत होने लगी। चिरमिरी के चिकित्सकों को दिखाया गया पर कोई लाभ नही हुआ। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया। विधायक के बेहतर इलाज के लिए राजधानी के चिकित्सकों से संवाद कर रायपुर से हेलिकॉप्टर मंगाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच विधायक डॉ. विनय जायसवाल को मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां नाक, कान व गले के विशेषज्ञ डॉ.चितरंजन शर्मा ने बड़ी कुशलता से MLA के गले मे फंसा मछली का कांटा निकाल दिया। जिसके बाद अब उनकी हालत सामान्य व बातचीत करने में अब कोई दिक्कत नही हो रही है।
