♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इन्दिरा गांधी की तानाशाही,भष्ट्राचार एवं तमाम अनियमितता के खिलाफ देश भर में भयंकर आक्रोश था – मेजर अनिल सिंह

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल संबंध में पार्टी कार्यालय मे बैठक आहुत की गई। जिसमें प्रमुख रूप पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सालूजा, जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र राणा, शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मुकेश जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा समाउदीन सिद्धिकी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी, आईटीसेल संयोजक बबलू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, सुशील सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता,अभय जायसवाल, रूबी पासी उपस्थित थे।

मेजर अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूदीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और दैनिक समाचार पत्रो पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। इन्दिरा गांधी की तानाशाही,भष्ट्राचार एवं तमाम अनियमितता के खिलाफ देश भर में भयंकर आक्रोश था। गुजरात में कांग्रेस के चिमन भाई पटेल की सरकार को भष्टाचार के आरोप में ही जाना पड़ा था समूचे गुजरात की छात्र शक्ति सुलग रही थी, इधर बिहार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन का जयप्रकाश नारायण ने समर्थन किया। उन्हांेने पटना में सम्पूर्ण क्रांति का नारा देते हुए छात्रों, किसानों और श्रम संगठनों से अहिंसक तरीके से भारतीय समाज का रूपांतरण करने का आह्वान किया। एक महीने बाद देश की सबसे बड़ी रेलवे यूनियन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चली गई। इंदिरा सरकार ने निर्मम तरीके से इसे कुचला इससे सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ा। हमने अपने पुरखों के बलिदान से भले आजादी दुबारा हासिल करने में सफलता पाई है। मेंजर ने कहा कि, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हम  राष्ट्रवाद को लेकर कार्य करते है, जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से देश के अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। आप सभी को पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसे कुशलता पूर्वक निवर्हन करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, पार्टी कार्यक्रमों को मंडल,शक्ति केन्द्र तथा बूथ स्तर पर प्रभावित तरीके कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही युवाओं को युवामोर्चा से जोड़ने का कार्य कर संगठन को जिले एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, युवा मोर्चा प्लेटफाॅर्म कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यशैली सिखने,समझने के लिए एक अच्छा अवसर है युवा मोर्चा के हर एक कार्यकर्ताओं में एक अत्याधुनिक कार्य करने की क्षमता होती है। पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, युवाओं को जो जिम्मेदारी मिली है वह पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वाहन करें और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, युवामोर्चा के साथियों पर हमें पूर्ण विश्वास है कि युवा मोर्चा मुख्य संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने युवामोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और उनसे आह्वान किया कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं जिले एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। इसी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी परिच्यातमक बैठक भी सम्पन्न हुई ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतेन्द्र राजवाड़े, प्रखर गुप्ता, आलेख नामदेव, सुमित गुप्ता, हितेश प्रताप सिंह, सत्यम साहू, जितेन्द्र यादव, मनोज शुक्ला, मनोज साहू, रंजन शर्मा, रिषभ जायसवाल सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close