
रायगढ़ जिला कांग्रेस ने अपने नेता भूपेश बघेल के जन्म दिवस को इस तरह बनाया यादगार …….. इस मौके पर कांग्रेस जनों ने लगाया जन चौपाल और किया ये काम …….पढ़े पूरी खबर
रायगढ़ ।
छत्तीसगढ़ के सभ्यता को पुनर्जीवित करने वाले, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नवजीवन प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, खेती किसानी को नया आयाम देने वाले छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 60वाँ जन्मदिन है। इस पुनीत दिन पर रायगढ़ जिला कांग्रेस परिवार ने उनके जन्मदिन का अलग अंदाज में मनाने का निर्णय लेते हुए अशर्फी देवी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फ़ल और ब्रेड वितरण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। वहीं जनचौपाल लगाकर छत्तीसगढ़ सरकार की जनउपयोगी योजनाओं का सारगर्भित बखान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी से किया।

सर्वप्रथम रायगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय, छत्तीसगढ़ राज्य को नई ऊचाइयों पर ले जाने वाले यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि जब हमारी कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी। उसके तुरंत बाद कांग्रेस ने जो वादा चुनाव के पहले किया था उसको उन्होंने पदभार ग्रहण करते साथ ही पूरा किया। किसानों का कर्जा माफ किया। धान का समर्थन मूल्य 2500 करने का अपना वादा निभाया। समर्थन मूल्य 2500₹ किया। केन्द्र में बैठी मोदी सरकार को ये सब जन हितैषी कार्य नागवार गुजरा। उन्होंने बहुत रोड़े अटकाए भूपेश बघेल के राहों में। लेकिन जिसके पास पूरे छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का आशीर्वाद, उम्मीद बंधा हो उसे कोई क्या रोक पाएगा। लाख कोशिशों के बावजूद मोदी एन्ड टीम सफल नहीं हो पाई। भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दो किस्तों में बोनस की राशि किसानों को देकर उन्हें उनका हक दिया और अपना वादा पूरा किया।

रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू ने भी अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। जिसमें रायगढ़ में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए तो हमने रायगढ़ विकास के लिए उनसे मदद माँगी जिसपर उन्होंने रायगढ़ नगर निगम को 10 करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज के रूप में दिया। उसके साथ साथ ही रायगढ़ में स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए दिए। वहीं संजय कॉम्प्लेक्स के कायाकल्प करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ रुपए देकर उन्होंने रायगढ़ की माँग को समझा। मैं हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की पुनः बधाई के साथ उनके दीर्घायु की कामना करती हूँ।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडे ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार जन लोक कल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान किया। जिससे छत्तीसगढ़ के आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है। और जनता भूपेश बघेल के द्वारा लगातार किए जा रहे हैं लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके लंबी उम्र की कामना की।
विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ खान ने भी अपने भाषण में बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने गोबर खरीदी जैसे लोक कल्याण कारी कार्य को प्रारंभ किया। जिससे गोबर बेचकर हजारों लोग की आर्थिक स्थिति में इजाफा हो रहा है। साथ ही साथ गोधन योजना से गौ माताओं की सेवा भी हो रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की मुबारक बाद ऊपरवाला उन्हें लंबी उम्र अता फरमाए।
जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य को प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है। वह धरातल पर स्वयं ही दिख रहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब से छत्तीसगढ़ की कमान संभाली है तब से उनके द्वारा जनहितैषी कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता में रखकर कार्य किया जिसका आज पूरे भारत में डंका बज रहा है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो, चाहे गोबर खरीदी का कार्य हो सभी कार्यों में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की वाहवाही हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद नाम से इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन प्रारंभ किया गया है जिससे कमजोर वर्ग के पालक भी अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। इसकी सभी लोग हृदय से मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं। मैं हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूँ।

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा,संतोष बोहिदार,उपेन्द्र सिह,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,संतोष चौहान,संजना शर्मा ,चंद्रमणि बरेठ ,चंद्रशेखर चौधरी,दयाराम ध्रुवे,बिज्जू ठाकुर,अरविंद साहू,रमेश दुतिया,शौक़ी बुटान,विकास बोहिदार,संतोष कुमार चौहान,सूरज उपाध्याय,वसीम खान,शैलेश मनहर,रवि प्रकाश गुप्ता,अमृत काटजू,संतोष कुमार यादव,संजय सिंह,सतीश मानिकपुरी,सैय्यद इम्तियाज अहमद,अमृतलाल काटजू,कमलेश यादव,शकील अहमद, एम डी हुसैन ,गौतम प्रसाद महापात्र ,राजू बोहिदार, विमल यादव ,राजेन्द्र यादव,दीपक साहू,लक्ष्मण महिलाने,संतोष कुमार चौहान , मुरलीधर पटेल,अखिलेश प्रधान ,तपश्यंसु कटारी,गोरेलाल बरेठ,मिंटू मजीद,संतोष ढीमर,दीपांशु चौहान ,संजय उरांव, हर्ष कुमार मानिकपुरी ,अशोक सोनी,गौरव कुमार यादव, गौरांग अधिकारी, संतोष यादव,देवेन्द्र सिंह,सत्यप्रकाश शर्मा,रियाज मोहम्मद, रिंकी पाण्डेय,लखेश्वर मिरी,चंदन दास,सुमित मिरी,मिर्ज़ा अहमद बेग,बाबू खान,जातिराम यादव,शेख ताज़ीम,विवेक साहू,राजू बोहिदार,बरखा सिह,हरिराम खूंटे,तरुण शर्मा,जितेंद्र चौधरी,शारदा सिह गहलोत,फहद अली,विजय टंडन,रत्थु जायसवाल,विमल यादव,ओमप्रकाश मिश्रा,साजु खान,समीर साहू, संतोष यादव,घासीदास महंत, रितेश शर्मा, वीरू गुप्ता,अजय खत्री,श्रेयांश शर्मा,कमर अली,लता खूंटे,बनवारीलाल डहरिया,संजय सिंह,राकेश तालुकदार,रोहित महंत, मेघनाथ देवांगन, युवराज सिंह साहू,अरशद नबी,जितेश अग्रवाल,व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

*उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी*




