♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वनमंत्री मो.अकबर का पुतला दहन करेगी सर्व हिन्दू समाज, बजरंग दल व विहिप..9 व 10 नवम्बर को…

विहिप के प्रांत अध्यक्ष सन्तोष गोलछा व संयोजक रतन यादव ने बताया कि 3 और 5 अक्टूबर को कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान जो किया गया था, उस पर अभी तक राज्य शासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही दोषियों पर नहीं हुई है एवं मोहम्मद अकबर मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया है। जिसको लेकर के हिंदू समाज बहुत आक्रोशित है हमारी मांग है कि मोहम्मद अकबर को बर्खास्त किया जाए। ताकि जो आक्रोश समाज में जो चल रहा है वह थोड़ा कम हो। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत में पंचायत ग्राम स्तर व जिला केंद्रों पर मोहम्मद अकबर का पुतला दहन सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा किया जाना तय है। 9 नवंबर और 10 नवंबर को 2 दिनों में ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर पुतला दहन का कार्यक्रम करने का निर्णय सभी समाज के साथ बैठक में लिया गया है। अत: प्रशासन गंभीरता दिखाते हुए हिंदू समाज की भावना का ध्यान में रखते हुए मोहम्मद अकबर को बर्खास्त करें और जो FIR हिंदू समाज के ऊपर किया गया है उसको तत्काल प्रभाव से निरस्त करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close