
रंगोली प्रतियोगिता में यशोदा राजवाड़े फर्स्ट…रोशन ओझा ने कराई…लोगो ने उत्साह से लिया भाग..

भाजपा नेता रोशन ओझा द्वारा सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 05 चरचा में दीपावली के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान दीपावली पर्व पर जिन्होंने अपने-अपने घरों के सामने रंगोली बनाई थी उन्हें इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। इस दौरान यशोदा राजवाड़े को प्रथम, करीना सोनवानी को द्वितीय व मनोज दास को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी कई लोगो को दिया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मन्नू मुरली, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, बद्री, कमलेश, अमन शर्मा, बबला नाहक, अरविंद, अजय, अभिषेक कुमार, विद्यापति दुबे, नितेश ठाकुर, साहिल अंसारी, दीपक कुमार, पवन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।