♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बरमकेला व सरिया में हड्डियों से सम्बंधित जटिल बीमारियों समस्याओं को लेकर परामर्श उपचार शिविर ….इसके अलावा प्रत्यारोपण उपचार सलाह के लिए मौजुद रहेंगे रायगढ़ ऑर्थो एन्ड जनरल हॉस्पिटल के डॉ अहर्निश अग्रवाल

 

रायगढ़।

रायगढ़ ऑर्थो एन्ड जनरल हॉस्पिटल द्वारा जिले में हड्डियों से सम्बंधित बीमारी व परेशानियों को लेकर निःशुल्क कैम्प की शुरुवात की जा रही है। शुरुवाती दौर बरमकेला व सरिया में शुरु किया जा रहा है। बरमकेला क्षेत्र में डॉक्टर राजेश पटेल के हॉस्पिटल में और दूसरा सरिया क्षेत्र के मरीजों की सुविधा में लिया डॉ एस एल डनसेना के क्लीन में किया जाना है। इस कैम्प में हड्डी रोग व इससे जुड़ी समस्याओं को लेकर डॉ अहर्निश अग्रवाल मरीजों को घुटने व कुल्हे, कमर, घुटने के दर्द,उपचार व टूटे हड्डियों की समस्याओं एवं उपचार सहित स्लिप डिस्क, एवं अन्य जोड़ो के दर्द का उपचार हेतु सलाह के लिए रहेंगे। सी आर्म से छोटे छिद्र द्वारा हड्डी का ऑपरेशन घुटने ब कुल्हे का दर्द कमर दर्द स्लिपडिस्क ब अन्य जोड़ों के दर्द उपचार व प्रत्यारोपण से सम्बंधित सलाह प्राप्त किया जा सकता है।

 

हड्डियों से सम्बंधित  किसी प्रकार का दर्द के अलावा गठिया बात संधि बात हैड्रोसिल चलते फिरते गिर जाना चोट लगना दुर्घटना जन्य बीमारी का इलाज, मांस पेशियों में खिंचाव व इससे होने वाली दर्द से पीड़ित मरीजों की बीमारियों व सम्याओं के उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।

 


2 मार्च 2022 बुधवार सुबह 10 से 1 बजे तक डॉ श्यामलाल डनसेना के सावित्री पाली क्लिनिक भटली रोड सरिया में निः शुल्क चिकित्सा उपचार सलाह का आयोजन किया गया है।

 

बरमकेला स्थित डॉ राजेश पटेल के हॉस्पिटल सारंगढ़ रोड बरमकेला में दिनांक 2 मार्च 2022 बुधवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मरीज हड्डियों से सम्बन्धित उपचार व सलाह लिया जा सकता है।

 

बरमकेला में अधिक जानकारी के लिए 9406057679 पर सीधे डॉक्टर राजेश पटेल से भी सम्पर्क कर सकते हैं।

सरिया क्षेत्र के मरीज पंजीयन  हेतु व  जानकारी हेतु 8770096885 पर डॉ एस एल डनसेना से सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

उक्त स्थानों पर ऐसे मरीज जो हड्डियों की बीमारी व समस्याओं से पीड़ित हैं अवश्य मिले।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close