♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फूटा गुस्सा-छलका दर्द::कांग्रेसियों की नही सुन रहे अधिकारी-कर्मचारी.. छोटे-छोटे कामों के लिए लगवा रहे चक्कर…युकां जिलाध्यक्ष करेंगे CM से शिकायत…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और सरकार होने के बावजूद कांग्रेसी कोरिया जिले में कितने उपेक्षित है इसका दर्द और गुस्सा अब आखिरकार फूट कर सामने आ रहा है।
भारतीय युवा कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह “काजू” ने अपना बयान जारी करते हुए यह बताया है कि जो भी अधिकारी-कर्मचारी जनपद व जिला पंचायत कोरिया व जिले के अन्य विभागों में लगभग 3-4 वर्षों से पदस्थ हैं, उनके द्वारा कोरिया जिला के युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उनकी अनदेखी की जा रही है,उनकी समस्याओं का सही समय पर निराकरण नहीं कर रहे हैं। संजीव सिंह ने बताया कि तहसील संबंधी कार्य, पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे निर्माण कार्य, अधिकारियों के द्वारा विभागों का चक्कर लगवाया जा रहा है। जिससे सभी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रति अधिकारियों की उदासीनता साफ दिख रही है। और पब्लिक का काम नहीं करा पाने की वजह से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। जो आने वाले समय में पार्टी को नुकसानदायक होगा।
संजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के आगामी कोरिया दौरे पर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारियों की मौखिक और लिखित रूप से शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विपक्ष मे थी तब भी युवा कांग्रेस हमेशा ग्रामीणजनों की समस्याओं को त्वरित अधिकारी-कर्मचारियों तक पहुंचा कर उनका समाधान करती थी,समाधान ना होने पर विभाग का घेराव तक किया जाता था।
संजीव सिंह ने आगे कहा है कि युवा कांग्रेस पदाधिकारीयों द्वारा ग्राम स्तर पर जो भी समस्या विभागों में दिया गया है व उनका अब तक समाधान नहीं हुआ है उन सभी समस्याओं को एकजुट करके मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे उन अधिकारियों व कर्मचारियों के निलंबन की मांग करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close