
युवा नेता लाल दास महंत बने भारतीय हिन्दू रक्षा वाहिनी के कोरिया जिलाध्यक्ष..
शहर के सक्रिय व हिंदूवादी छबि वाले युवा नेता लालदास महंत उर्फ कल्ला को भारतीय हिन्दू रक्षा वाहिनी का कोरिया जिले के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष लखन नायक की अनुशंसा पर भारतीय हिन्दू रक्षा वाहिनी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने उनकी नियुक्ति के आशय का पत्र जारी कर संस्था को मजबूत बनाने व संस्था के उद्देश्यों को जनमानस तक पहुंचाने की आशा लालदास महंत से की है।

इस अवसर पर कोरिया जिलाध्यक्ष लालदास महंत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है है उसका वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन कर हिन्दू हितों की रक्षा के लिए हर सम्भव कदम उठा कर संस्था को मजबूत कर इसका विस्तार करेंगे।