♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण पी वी राजगोपाल गांधीवादी विचारक, गांधी पीस फाउंडेशन, पूर्व उपाध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष एकता परिषद के करकमलों द्वारा 30 अगस्त 22 को 

 

* देश भर से गांधीवादी , समाजवादी विचारक,चिंतक एवं सोशल एक्टिविस्ट शामिल होंगे।

*सभी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होने की प्रतीक्षा में
************गणेश कछवाहा,रायगढ़ छत्तीसगढ़
रायगढ़।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण श्री पी वी राजगोपाल जी गांधीवादी विचारक, गांधी पीस फाउंडेशन, नई दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष एकता परिषद के करकमलों द्वारा 30 अगस्त 22 को संपन्न होगा। इस अवसर पर देश भर से गांधीवादी , समाजवादी विचारक,चिंतक एवं सोशल एक्टिविस्ट शामिल होंगे। हम सभी लोग इस गौरवशाली,गरिमामय ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हैं। गणमान्य नागरिक व प्रबुद्ध जन श्री पी वी राजगोपाल जी को देखना व सुनना चाहते हैं।सभी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होना चाहते हैं।

जननायक रामकुमार अग्रवाल द्वारा संस्थापित जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष शिवशरण पांडे जी,सचिव बासुदेव शर्मा एडवोकेट, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.राजू अग्रवाल और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ के साथी जयप्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरी सहयोगी टीम युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बड़े बड़े होर्डिंग्स से शहर सजने लग गए है।मोर्चा ने समस्त गणमान्य नागरिको से अधिकाधिक संख्या में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सविनय आग्रह किया है।

श्री पी वी राजगोपाल जी ने जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा अनावरण के लिए अपना विशेष कार्यक्रम बनाया है।जननायक रामकुमार व पी वी राजगोपाल दोनों एक दूसरे के कई आंदोलन के सहयोगी एवं साक्षी रहे हैं। इनके साथ विभिन्न प्रदेशों के सोशल एक्टिविस्ट भी शिरकत करेंगे।

*30 अगस्त 22 को श्री पी वी राजगोपाल का स्वीकृत कार्यक्रम निम्नानुसार है -*

*प्रातः 06.11 बजे श्री पी वी राजगोपाल जी काआगमन – हीराकुद एक्सप्रेस से कटनी से रायगढ़ – सीधे डॉक्टर राजू के घर प्रस्थान*
*प्रातः 06.11से 10.00 बजे तक – डॉक्टर राजू के निवास स्थान पर आरक्षित*

प्रातः10 .00 बजे *जननायक स्मृति समारोह*
मुख्य वक्ता – *श्री पी वी राजगोपाल* *संस्थापक अध्यक्ष एकता परिषद* -*आशिर्वाद होटल रायगढ़*
वक्ता गण –
*श्री गौतम सागर राणा झारखंड*
*श्री रमेश शर्मा छत्तीसगढ़*
*श्री निकोलस बारला ओडिशा*
*श्री रण सिंह परमार मध्यप्रदेश*
*डॉ. राजू अग्रवाल रायगढ़ और रायगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रबुद्धजन।*
*- समन्वय विष्णु सेवक गुप्ता एवं बासुदेव शर्मा एडवोकेट*

प्रातः12.00 बजे – *जननायक रामकुमार अग्रवाल के सपनों का छत्तीसगढ़*
समन्वयक – श्री जयप्रकाश अग्रवाल एवं श्री बासुदेव शर्मा छत्तीसगढ़
*वक्ता -*
*श्रीमती कांता मराठे अधिवक्ता*
*श्री आलोक शुक्ला – छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन रायपुर*
*सुदर्शन छोटेराय – महानदी बचाओ जीविका बचाओ अभियान ओडिसा*
*श्री गौतम बंदोपाध्याय – नदी घाटी बचाओ मंच रायपुर*
*सुश्री भानू पटेल – वरिष्ठ समाज सेवी*
*श्री गंगा राम पैकरा – वरिष्ठ समाज सेवी*
*श्री आर के शुक्ला – वरिष्ठ समाज सेवी*
*डॉ राजू पांडेय गांधीवादी विचारक एवं साहित्यकार एवं रायगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रबुद्धजन।*
*आशीर्वाद होटल रायगढ़*

*अपरान्ह 01.30 बजे -प्रेस कांफ्रेंस*-*आशीर्वाद होटल रायगढ़*

*भोजन एवं विश्राम।*

04 . 00 बजे *अमर सेनानी जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा अनावरण*
*गांधीवादी विचारक एवं एकता परिषद के संस्थापक* *अध्यक्ष पी वी राजगोपाल जी के कर कमलों द्वारा* –
स्थल – *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक रामकुमार चौक*

*जन सभा सांय 04.30 बजे-* *”स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत।”*
*मुख्य वक्ता श्री पी वी राजगोपाल जी*
*स्थान -*आशीर्वाद होटल

सांय 07.00 बजे *छत्तीसगढ़ के वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा* -समन्वयक – *प्रशांत पी वी एवं मदन पटेल*
*खुला सत्र*
*रायगढ़ घोषणा पत्र – गणेश कछवाहा* –
रात्रि 08.00 बजे *जननायक रामकुमार अग्रवाल के भवन में परिजनों से मुलाकात और रात्रि भोजन।*
*विश्राम* -*आशीर्वाद होटल*

*राजगोपाल पीवी*
राजगोपाल पीवी, एक गांधीवादी कार्यकर्ता, गांधी पीस फाउंडेशन, नई दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष और एकता परिषद के अध्यक्ष और संस्थापक सदस्य हैं। राजगोपाल ने 1972 में भारत के चंबल क्षेत्र में 578 डकैतों (गैरकानूनी) को निशस्त्र करने के लिए गांधीवादी दिग्गज जेपी नारायण और सुब्बा राव के साथ काम करके अपना शांति निर्माण शुरू किया।

इसके बाद युवा गांधीवादी विचारधारा अहिंसा, शान्ति के मार्ग पर चल पड़े।प्रत्यक्ष हिंसा और डकैतों से बदला लेने के चक्र से दूर हो गए। आदिवासियों, बंधुआ मजदूरों और गरीबी और शोषण से प्रभावित अन्य भूमिहीन समुदायों के हक मौलिक अधिकार व अधिनियम बनाने के लिए जय जगत के जयघोष के साथ जल,जंगल और जमीन के आंदोलन अभियान से जुड़ गए।

राजगोपाल ने हजारों ग्रामीण युवाओं को सामुदायिक नेतृत्व और लोगों की कार्रवाई का निर्माण करने के लिए प्रशिक्षक-नेता के रूप में गांवों में रहने के लिए प्रशिक्षित किया। यह कई राज्य गतिविधियों में परिणत हुआ, और फिर दो राष्ट्रीय कार्रवाइयां, एक 2007 में जब 25,000 भूमिहीन गरीबों, मुख्य रूप से आदिवासी, ने स्वतंत्रता पर वादा किए गए भूमि सुधारों की मांग के लिए ग्वालियर से राजधानी दिल्ली तक 350 किलोमीटर की यात्रा की। ‘उस लंबे मार्च में हमने जो मांग की थी, उसे सरकार मानने के लिए मजबूर हो गई।’ इसके चलते वन अधिकार अधिनियम लागू किया गया।

और दूसरा 2012 में राजगोपाल ने भूमि और आजीविका संसाधनों पर लोगों के नियंत्रण की मांग के लिए 100,000 लोगों के मार्च का नेतृत्व किया और आंदोलन ने भारत सरकार के साथ दस सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2018 में राजगोपाल दस लाख लोगों को अहिंसक तरीके से उनके आजीविका अधिकारों को संबोधित करने के लिए जुटाने के एक अधिक महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चल रहे हैं। 2019 में गांधी के 150 साल पूरे होने के अवसर पर , राजगोपाल जी,गांधी के संदेश शांति और अहिंसा को दुनिया भर में प्रचार प्रसार किए जाने की सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

आइए 30 अगस्त 22 को रायगढ़ छत्तीसगढ़ में संघर्ष के प्रतीक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण पी वी राजगोपाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा।इस गौरवशाली,गरिमामय ऐतिहासिक क्षण के सभी साक्षी बने

गणेश कछवाहा,रायगढ़ छत्तीसगढ़
94255 72284
gp.kachhwaha@gmail.com

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close