♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कला एवं संस्कृति की धर्मनगरी स्थित रामबाग में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, 29 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा अमृत कथा का रसास्वादन

 

✅ *28 सितंबर को शाम 7 बजे होगा भव्य भजन संध्या*

✅ *कथा विश्राम 04 सितंबर को एवं 5 सितंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति, सहस्त्रधारास्नान एवं 30 सिम्बर को होगा भव्य भंडारे प्रसाद का आयोजन*

रायगढ़। कला एवं संस्कृति की धर्मनगरी रायगढ़ के रामबाग कोतरा रोड़ में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 29 अगस्त से 04 सितंबर तक किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ के पूर्व संध्या शाम 7 बजे श्री श्याम भजन महोत्सव का आयोजन रखा गया है। मधुर स्वर सम्राट भजन गायक श्री संजय अग्रवाल होंगे। इस धरती का बैकुंठ कहे जाने वाली वृन्दावन धाम के परम् पूज्य श्री देवेश दीक्षित जी महाराज की ओजस्वी ललित एवं रसमयी वाणी से अमृत कथा का रसास्वादन श्रद्धालु करेंगे। कथा स्थल रामबाग, कोतरा रोड़, रायगढ़ में बनाया गया। जहां प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक ज्ञान, कर्म और भक्ति की इस पवित्र त्रिवेणी में सभी सनातनी, वैष्णव जन इष्ट मित्र सहित सपरिवार पधारकर कथा अमृत का रसास्वादन कर अक्षय पुण्य के भागी बनेंगे। यह आयोजन समस्त गोयल परिवार (सिंघवा वाले) द्वारा अपने पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धान्तर्गत किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से संतोष (बिरमित्रपुर), कैलाश, विजय, गोविन्द, कन्हैया राहुल (बिरमित्रपुर), रामअवतार (महापल्ली), राजेन्द्र, सुभाष (रायगढ़), मुकेश (कोतरलिया) प्रेम, राजकुमार, सुरेश, उमेश, दिनेश (जामगांव), गजानंद (कोतरलिया), अशोक, प्रदीप, विनोद (कोरबा), नरेश, महेश, रमेश (कोतरलिया) सहित समस्त गोयल परिवार (सिंघवा वाले) कर रहे है। इस आयोजन से समस्त गोयल परिवार में अपार उत्साह व खुशी के साथ भावपूर्ण भक्ति की सप्तधारा बह रही है।

उल्लेखनीय है कि कथा से पहले भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया 29 अगस्त को प्रातः 8 बजे विशाल शोभा व कलश यात्रा करमा की थाप पर भरत कूप, सत्तीगुढी चौक से निकाली जायेगी। महिलाएं सिर पर कलश लेकर पवित्र जल भरकर आयोजन स्थल पहुंचेगी। पवित्र शोभा यात्रा में अग्रबन्धु भारी संख्या में रहेंगे। पहले दिन का कार्यक्रम कलश यात्रा, वेदी स्थापना के बाद ठीक दोपहर 03.00 बजे धराधाम वृन्दावन के परम् पूज्य श्री देवेश दीक्षित जी महाराज की ओजस्वी वाणी से भागवत महात्म्य के साथ कथा आरम्भ होगा। कथा प्रतिदिन रामबाग कोतरा रोड में दोपहर तीन से शाम सात बजे तक होगा। सुदामा चरित्र के साथ कथा का विश्राम 04 सितंबर एवं यज्ञ की पूर्णाहूति, सहस्त्रधारास्नान 05 सितंबर को होगा और 30 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close