
बड़ी खबर::वीडियो-मैंने “खाली” बोला था…अभद्र भाषा का प्रयोग नही किया..हार की वजह से तिलमिला रहे कांग्रेसी..खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली स्थिति:-भैयालाल राजवाड़े
अनूप बड़ेरिया
सोशल मीडिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के विधायक अम्बिका सिंहदेव के बारे में बयान के सम्बंध में आज प्रेसवार्ता आयोजित कर सफाई देते हुए कहा कि जनपद बचाओ-सीईओ हटाओ अभियान के दौरान मैंने कहा था कि खाली चेहरा दिखाने के लिए विधायक बने हो मैंने किसी भी प्रकार का कोई अपशब्द का प्रयोग नहीं किया गया था सोशल मीडिया में मेरे बयान को फास्ट कर तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। मैंने कहा कि दरअसल हाल ही में जिला पंचायत के उपचुनाव क्रमांक 6 के चुनाव में कांग्रेस की बुरी पराजय और तीसरे स्थान में जाने की वजह से कांग्रेसी बुरी तरह खिसिया गए हैं उनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है और अब वह हार को पचा नहीं पा रहे हैं और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मेरे बयान का मुद्दा बना रहे हैं।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जहां कांग्रेस को हार के बाद चिंतन और मंथन करना चाहिए वही इसकी वजह वह है दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी हार की खींच मिटा रहे हैं। कांग्रेसियों को लगता था कि ऐसी कोई बात हुई है तो आपस में बैठकर हमारे साथ चर्चा करना चाहिए था।
वीडियो-
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, महामंत्री पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अनिल साहू, महामंत्री विनोद साहू सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।