
छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के आगमन पर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह …. कांग्रेस कार्यालय भरा खचाखच …. आतिशी नारेबाजी और स्वागत … यही उत्साह राहुल गांधी के आगमन पर दिखाना है …कार्यकर्ताओं में मची होड़
शमशाद अहमद
रायगढ़।
कांग्रेस के बड़े नेताओं के रायगढ़ आगमन पर कांग्रेसियों में गजब का जोश देखने को मिला। नेताओं को भी कहना पड़ा ऐसा ही जोश राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी दिखनी चाहिए। राहुल गांधी की बहुचर्चित भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से शुरुवात होना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट आज उसी रास्ते से होकर रायगढ़ पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरण दास महंत उसी रास्ते का जायजा लेते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में खासतौर पर सचिन पायलट का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं जोरदार नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में मिलने की होड़ मच गई। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय में जगह कम पड़ गई। किसी तरह भूपेश बघेल ने माइक संभाला और कार्यकर्ताओं को यह जोश बचा कर रखने की सलाह देते हुए कहा कि इसका दोगुना उत्साह राहुल गांधी की यात्रा में दिखनी चाहिए।
राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में ओडिशा के रास्ते प्रवेश करेगी। जिस रास्ते से होकर राहुल गांधी की यात्रा गुजरेगी और उसी मार्ग पर एक तरह से मॉक ड्रिल किया गया। सचिन पायलट के ओडिशा से रायगढ़ तक लेकर आने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचे। झारसूगड़ा से सड़क मार्ग से रायगढ़ तक जगह जगह छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का जोरदार आतिशी स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक अनिल चीकू साथ रहे। विधायक उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कई बड़े नेताओं के द्वारा अलग स्थानों से शामिल हुए। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला और उनकी के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी , जगह जगह युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के नेताओं के नेतृत्व जोरदार स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, आरिफ हुसैन की टीम के द्वारा जगह जगह जबरदस्त तरीके से शक्ति का प्रदर्शन किया। तमाम यूथ नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के द्वारा एतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में तो इस कदर उत्साह देखा गया जिसके कायल छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को भी बोलना पड़ा की आपका उत्साह देखकर हम आने वाले लोकसभा चुनाव की चुनौती का सामना करेंगे। झारसुगड़ा से रायगढ़ तक युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की टीम द्वारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।
यह पूरा वही रास्ता माना जा रहा है जिस रास्ते राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रवेश छत्तीसगढ़ की सीमा में होगा और जिस मार्ग से होते हुए राहुल गांधी रायगढ़ पहुंचेंगे। और पर्यवेक्षक अनिल चीकू के पर्यवेक्षण में उसी मार्ग का आज सचिन पायलट के द्वारा बड़े नेताओं के साथ जायजा लिया। कांग्रेस कार्यालय में सचिन पायलट को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला कांग्रेस कार्यालय में भूपेश कका वाला अंदाज भी देखने को मिला।
इस दौरान अनिल शुक्ला, अरुण मालाकार, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, लैलूंगा विधायक विद्यावती, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, सहित जिले के तमाम बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था।
कार्यक्रम में जान फूकने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की टीम का अहम योगदान देखने को मिला। युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडे अपने पूरे समर्थकों के साथ अपने नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के आगमन पर शक्ति का प्रदर्शन किया। वही युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, एनएसयूआई के आरिफ हुसैन अपने अपने तीन के साथ अभूतपूर्व स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। उस्मान बेग, विभाष जैसे युवा चेहरों की टीम सहित, महिला कांग्रेस, सेवा दल के कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। बता दें की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पर्यवेक्षक अनिल अग्रवाल चीकू हैं।