♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की हुई मॉक ड्रिल ….. यात्रा के पर्यवेक्षक अनिल चीकू हैं ….राहुल गांधी दबे हुए आवाज को उठा रहे हैं … यात्रा को मिल रहा है देशवासियों का व्यापक जन समर्थन …

 

शमशाद अहमद

रायगढ़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में जबरदस्त माहौल बन रहा है। आज जब छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ पहुंचे तब कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। झारसुगड़ा से सचिन पायलट के साथ पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरण दास महंत, उमेश पटेल के साथ सड़क मार्ग के रास्ते रायगढ़ पहुंचे। जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा देश की आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। और राहुल गांधी उसी आवाज को उठाने का काम कर रहे है। इसी से घबराई सरकार द्वारा दबाव बनाकर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है लोग भारी संख्या में उनकी यात्रा में शामिल हो रहे है और देश के लोगों से सीधे मिलकर उनकी आवाज बन रहे हैं।

सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भले ही हमारी सरकार नहीं है फिर कांग्रेस पार्टी मजबूत है और राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ बताती है कि कांग्रेस आज भी मजबूत पार्टी है और हम आने वाले लोक सभा चुनाव की चुनौती को लेकर हम लगातार काम करते रहेंगे। और आज आपका उत्साह देख कर विश्वास हो गया है की हम लोक सभा चुनाव की चुनौती का सामना करेंगे।और आने वाले 8 तारीख को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस सेवा दल को यात्रा का प्रचार प्रसार करने कहा और यात्रा को ऐतिहासिक सफल बनाने कहा गया। उन्होंने यह भी कहा की जिन जगहों से अब तक राहुल गांधी की यात्रा निकल रही है लाखों लोग पहुंच रहे हैं भले ही इसे दिखाया नहीं जा रहा हैं पर देश की जनता सब देख रही है।


सचिन पायलट ने यह भी कहा की राहुल गांधी की यह यात्रा राजनीतिक नहीं है और हम कांग्रेस विचार धारा वालों समेत सभी जन संगठनों समाजिक कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में शामिल होने की अपील करते हैं। सचिन पायलट ने यह जाहिर कर दिया है की वे ईडी की कारवाई से घबराने वाले नहीं हैं। मुख्य मंत्री के ऊपर कारवाई को भी उन्होंने दबाव पूर्ण कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश में भरपूर समर्थन मिल रहा है। और हम आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।
8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रायगढ़ पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत करने कांग्रेसियों को तैयार रहने कहा गया है उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं का यही जोश राहुल गांधी की यात्रा में भी दिखनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रायगढ़ के पर्यवेक्षक अनिल अग्रवाल चीकू है और यह आज का मॉक ड्रिल भी उन्हीं के पर्यवेक्षण में हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close