♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट पर पुलिस ने किया रिहर्सल …. चाक चौबंद व्यवस्था न हो कोई व्यवधान

 

रायगढ़

देश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को रायगढ़ से आरंभ होगी। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए शहर में मॉक ड्रिल किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में प्रशिक्षु आईपीएस के साथ गांधी पुतला से शहर भ्रमण कर रिहर्सल किया। जिस मार्ग से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी उस मार्ग पर पुलिस ने जवानों के साथ रिहर्सल किया गया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ती है। उससे निपटने के लिए पूर्व रिहर्सल किया गया। चूंकि राहुल गांधी कांग्रेस के बड़े नेता है और सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए निर्धारित मार्ग पर गश्त कर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस अपनी पूरी तैयारी में है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close