
विधायक भैयालाल का कमाल::बैकुंठपुर विस में सड़कों के लिए बजट में 12 सड़को के लिए 78 करोड़
अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर के विधायक भैयालाल राजवाड़े के प्रयासों से इस विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 78 करोड रुपए की स्वीकृति का प्रावधान रखा गया है। इसके बाद इन सड़कों के बनने से ग्रामीण अंचलों में आवागमन और सुलभ हो जाएगा।
विधायक के प्रयासों से सड़क संरचना के क्षेत्र में निम्न सड़क मार्ग को मंजूरी दी गई है।
1.पुसला से अंगवाही 3.5 कि.मी. पहुंच मार्ग 7 करोड़ रू.
2.पुसला से केराझरिया 5 कि.मी. पहुंच मार्ग 10 करोड़ रू.
3.अमरपुर से चिरमिरी 5 कि.मी. मुख्य जिला मार्ग 10 करोड़ रू
4.बिशुनपुर से सलका बाईपास निर्माण 7 कि.मी. 7 करोड़ रू.
5.डुमरबहरा से भण्डारपारा 1.5 कि.मी. पहुंच मार्ग 3 करोड़ रू
6. तिलवनडांड़ से दुधनिया 3 कि.मी. पहुंच मार्ग 6 करोड़ रू.
7. छिन्दिया से शिवपुर 4 कि.मी. पहुंच मार्ग 8 करोड़ रू.
8. गिरजापुर से जमडी 6 कि.मी. पहुंच मार्ग 6 करोड़ रू.
9. छिन्दिया से तेन्दुआ 2 कि.मी. पहुंच मार्ग 4 करोड़ रू.
10. आनी हाई स्कूल से खाड़ा 5 कि.मी. पहुंच मार्ग 10 करोड़ रू.
11.बिशुनपुर से बनखेतापारा 2.5 कि.मी. पहुंच मार्ग 5 करोड़ रू.
12.बैकुण्ठपुर से बिलासपुर मार्ग झुमका नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग 2 करोड़ रू.