♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरबा लोकसभा::भाजपा से सरोज पांडेय..! बैकुंठपुर विधानसभा में दिए 1 करोड़…दावेदारी..

 

अनूप बड़ेरिया
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जोरो पर है। भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारी भी जोरशोर से कर दी है। बैकुंठपुर में आज कोरबा संसदीय सीट के चुनाव के लिए आज कार्यालय का भी उद्घाटन कर दिया है। कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से पूर्व सांसद सरोज पांडेय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं कोरिया के डॉक्टर राकेश शर्मा प्रचार प्रसार में सभी दावेदारों पर भारी पड़ रहे हैं। विकास महतो, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, हितानंद अग्रवाल सहित अनेक नाम भी दावेदारों की फेहरिस्त में है। यदि भाजपा OBC पर दांव लगाएगी तो कृष्ण बिहारी जायसवाल या विकास महतो के नाम की भी लॉटरी खुल सकती है। वैसे भी भाजपा नए चेहरों में दांव लगाने व चौकाने वाले नाम देने के लिए चर्चित हो चुकी है।
कोरबा लोकसभा सीट से सरोज पाण्डेय के नाम की चर्चा अब इसलिए जोरो पर है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए रिपीट नही किया। जिसके बाद उनके सामान्य सीट कोरबा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगनी लगी। इन अटकलों को और बल उस समय लगा, जब उन्होंने राज्य सभा सांसद रहते उनकी निधि की राशि कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के लिए आबंटित किया।
पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतो मे सोलर लाइट लगाने हेतु 1करोड़ 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी बताया कि जिले की 20 ग्राम पंचायतों प्रत्येक 5 लाख 20 हजार की लागत से सोलर हाइब्रिड लाइट पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की अनुशंसा से लगेगी।
इसके बाद पिक्चर क्लियर है कि सरोज पांडेय का पूरा फोकस कोरबा लोकसभा सीट पर ही है। भाजपा 3-4 दिनों में कोरबा सहित कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close