कोरबा लोकसभा::भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय कल कोरिया में..धरमलाल कौशिक भी..
अनूप बड़ेरिया
कोरबा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रत्याशी सरोज पांडेय कल दोपहर 2:30 पर कोरिया जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगी। इस दौरान उनके साथ कोरबा लोकसभा चुनाव के संयोजक और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े तथा वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारी से इस दौरान उपस्थित होने का आग्रह किया है।