
बड़ी खबर::महतारी वन्दन योजना की राशि के नाम पर भाजपा नेता ने महिला के साथ किया दुष्कर्म.. फरार
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की राशि के बहाने भाजपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत के बाद फरार हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ निवासी महिला और भाजपा नेता दिनेश यादव का पहले से परिचय रहा और घर में आना-जाना है। आरोपी दिनेश यादव खुद को भाजपा के नागपुर मंडल का मंत्री बताता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था। योजना की राशि खाते में चेक कराने का झांसा देकर ले गया
महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक नहीं आया है। इस पर दिनेश यादव ने महिला ने शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक कराने की बात कही। शाम करीब 5.30 बजे दिनेश बाइक से महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान में पहुंचा और वहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे।
इसके बाद आरोपी महिला को लेकर देर शाम घर लौटने लगा। आरोप है कि रास्ते में दिनेश रेलवे क्रासिंग के पास खेत में लेकर पहुंचा और वहां दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता घर जा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया। फिर उसके घर छोड़कर भाग निकला।
महिला ने घर में इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। उसने बताया कि पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। जब गुरुवार को पति घर लौटा तो महिला उसके साथ थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई मनीष तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
भाजपा मंडल नागपुर अध्यक्ष धनेश यादव ने कहा कि दिनेश यादव पहले से निष्क्रिय था। इस कारण उसे पहले ही भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़े-