
रायगढ़ लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी 2 लाख 32 हजार का आंकड़ा किया पार…. भाजपा में जबरदस्त खुशी…. बढ़त का प्रतिशत 16.52 प्रतिशत पहुंचा
रायगढ़ लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत का प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है और अब राधेश्याम राठिया अपने प्रतिद्वंदी डॉक्टर मेनका देवी सिंह से 16.52 प्रतिशत के आंकड़े से आगे निकल गए हैं।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 232424 मतों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 11 वे राउंड की अब तक गिनती में 782125 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी को 549701 वोट अब तक मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 16.52 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं।
रायगढ़ लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के अंतर के साथ आगे बढ़त बनाए हुए हैं। गिनती के अंतिम राउंड की गिनती तक पहुंचते 55.59 प्रतिशत वोट प्राप्त हो चुका है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर मेनका देवी 549701 वोट प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी से 232424 वोटो के भारी अंतर से पीछे चल रही हैं। वोटो के प्रतिशत पर गौर किया जाए भाजपा प्रत्याशी 12 वे राउंड की गिनती तक 55.59 प्रतिशत वोट हासिल कर चुके हैं कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 39.07 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया कांग्रेस उम्मीदवार से 232424 वोटो के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि अभी अंतिम 2 राउंड की गिनती बाकी की रिपोर्ट आनी बाकि है। इस भारी अंतर की लीड से भाजपा का बढ़त बनाने की खबर से भाजपा में हर्ष का माहौल बना हुआ है।