
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष चंद्र गुप्ता जी की पुण्यतिथि मनाई गई..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में नगर पालिका कार्यालय के समीप नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं अतुल गुप्ता के पिताजी स्वर्गीय सुभाष चंद्र गुप्ता जी की पुण्यतिथि पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के द्वारा एवं उनके साथियों के द्वारा उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस अवसर पर अनिल महाराज,बबलू महाजन,पार्षद भानु पाल,गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे,डब्लू सिंह,आशीष शुक्ला, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल खटीक,समीर जायसवाल, पार्षद अवधेश प्रताप सिंह,योगेंद्र मिश्रा,घनश्याम साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे l