
सोनहत जनपद में भाजपा ने मारी बाजी..7 BDC भाजपा के पाले में..पूर्व जिपं उपाध्यक्ष जनपद सदस्य का चुनाव हारीं… जिपं में कांग्रेस-भाजपा एक-एक की बराबरी पर..देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व का कमाल…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का जादू जोरों पर है। जहां वह कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरकर वरिष्ठ भाजपाइयों को एकजुट कर पार्टी को एक नई दिशा में ले जाने में सफल होते नजर आ रहे हैं। पटना नगर पंचायत में शानदार जीत के बाद अब भाजपा ने सोनहत जनपद सदस्य चुनाव में बाजी मार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपना दावा मजबूत कर लिया है। सोनहत में BDC की 10 में भाजपा के पास 7 सीट आ गई है। वहीं जिपं चुनाव में सोनहत की 2 सीट में रामगढ़ कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह पप्पू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व सोनहत में भाजपा की शिवकुमारी जीती। बताया जाता है कि यदि सोनहत से कांग्रेस नेता जयचन्द सोनपकर की पत्नी को कांग्रेस टिकट देती तो शायद यहां भी परिणाम बदल सकता था।
पूर्व जिपं उपाध्यक्ष ओमेश्वरी राजवाड़े BDC का चुनाव हारीं
कोरिया की पूर्व जिपं उपाध्यक्ष ओमेश्वरी राजवाड़े जनपद सदस्य का चुनाव हार गईं हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र में उनके पति राजाराम राजवाड़े के भारी विरोध का खामियाजा ओमेश्वरी को हार के रूप में भुगतना पड़ा। राजाराम राजवाड़े पर ठेकेदारी में भ्रष्टाचार व शासकीय भूमि पर कब्जा जैसे कई आरोप भी लगते रहें हैं।
सोनहत जनपद सदस्य की 10 सीट में यहाँ जीती भाजपा-
कटगोड़ी- आलेश्वरी गौतम
बुढार- पुसला-राजकुमारी राजवाड़े कैलाशपुर- सोनिया राजवाड़े
सोनहत- हीरमन सिंह
रामगढ़ मुकेश चेरवा
बंशीपुर- मन्नालाल
रावत सराई से भाजपा समर्थित चुनाव जीतने में सक्षम रहे हैं।
वहीं कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि कैलाशपुर से सोनिया राजवाड़े व रामगढ़ सीट से मुकेश चेरवा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रहे जो जीत कर भाजपा खेमे में चले गए हैं।