♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डॉ. प्रीतम राम ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

बूथ से पंचायत तक आंदोलन को धार देने की तैयारी, कांग्रेसजनों से जन-जन तक पहुंचने का आह्वान

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

बैकुंठपुर। महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनआंदोलन को लेकर सोमवार को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरिया जिला आंदोलन प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की।

बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस दौरान भाजपा सरकार की महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर से जुड़ी नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

ब्लॉक स्तर पर अभियान की ली जानकारी

बैठक में विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए गए अभियानों की जानकारी दी। साथ ही उपभोक्ताओं से किए गए संपर्क, उनकी समस्याओं और प्राप्त प्रतिक्रियाओं से जिला प्रभारी को अवगत कराया गया।

गांव-गांव और बूथ तक पहुंचने का आह्वान

डॉ. प्रीतम राम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आंदोलन के आगामी चरण की रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम उपभोक्ताओं पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचकर आम जनता को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी होंगी और बिजली से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा।

ये कांग्रेसजन रहे मौजूद

बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, आशीष यादव, लल्ला, अजीत लकड़ा, अजय सिंह सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, नगरपालिका के पार्षद एवं सदस्य, मंडल एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close