♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीपी सिंह ने संभाली पुलिस प्रशिक्षण की कमान..नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी पहुंचे, प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने पर दिया जोर..

 

अनूप बड़ेरिया

रायपुर, 25 अगस्त 2026। पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह, आईपीएस ने मंगलवार को महानिदेशक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद श्री सिंह ने अकादमी के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने वर्तमान में संचालित पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर, व्यावहारिक और आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था पर विशेष जोर

श्री सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं आधुनिक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अकादमी की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण पद्धति को मजबूत करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close