चारुलता पांडेय बनी प्रदेश अध्यक्ष
भिलाई। हिन्दू शक्ति सेवा संगठन छग प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष तामेश तिवारी ने भिलाई की जानी मानी समाजसेविका श्रीमती चारुलता पांडेय को सदस्यता दिलाई और मातृ शक्ति प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन करने का आग्रह किया। जिसे चारुलता पांडेय ने सहर्ष स्वीकार किया व सदैव समाज हित में काम करने की बात कही। चारुलता पांडेय छत्तीसगढ़ की एक जानी मानी समाज सेविका के साथ-साथ शाही दशहरा की संरक्षक भी है जिनके माध्यम से अनेक समाजहित में कार्य होते रहते है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने कि वजह से सभी समाजों में इनकी काफ ी पकड़ व मान-सम्मान प्राप्त हैं। मीडिया से बात करते हुए चारुलता पांडेय ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से समाज हित मे आम लोगो की सेवा करते आ रहे है और आगे भी करते रहेंगे और अब संगठन में स्थान प्राप्त होने से सामाजिक कार्य को और भी गति मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष तामेश तिवारी ने श्रीमती पांडेय का स्वागत व धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे समाजसेविका का संगठन में आना एक गर्व का विषय है और सर्व समाज इससे जरूर लाभान्वित होगा समाजसेवा के कार्यो को गति मिलेगी और वही मंजू पांडेय ने दीदी का स्वागत करते हुवे प्रसन्नता व्यक्त किया।