♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ अंबेडकर जयंती पर आयोजित होगी मैराथन दौड़…वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहेंगे मुख्य अतिथि…12 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 6:00 बजे रामनिवास टॉकीज चौक रायगढ़ से

 

रायगढ़।

भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 136वीं जयंती समारोह रायगढ़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाई जाएगी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए रायगढ़ शहर में अंबेडकर समता मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी जी रहेंगे।
मैराथन दौड़ 12 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 6:30 बजे रामनिवास टॉकीज चौक से प्रारंभ होकर शहीद चौक, हेमू कल्याण चौक,केलो नदी,कलेक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर चौक में समापन होगी। मैराथन दौड़ में धावकों को उचित इनाम भी दिया जाएगा अंबेडकर जयंती आयोजन समिति ने समस्त शहरवासियों को मैराथन दौड़ में शामिल होने की अपील की है।
अंबेडकर जयंती समारोह में कई प्रकार के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 अप्रैल को रामलीला मैदान में शाम 6बजे से विचार संगोष्ठी व कलाकार हरि प्रेमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम,12 अप्रैल को मैराथन दौड़ 13 अप्रैल को कांशीराम चौक से शाम में बाइक रैली व कया घाट बुद्ध विहार में कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता एवं 14 अप्रैल को भव्य भीम रैली का आयोजन जो शाम 5बजे रामलीला मैदान रायगढ़ से प्रारंभ हो कर शहर भ्रमण करते हुए अम्बेडकर चौक में समाप्त होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close