♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाबालिग के साथ दुष्कर्म::काम व शादी का झांसा..आरोपी शरीफ खान 24 घण्टे में गिरफ्तार..कोरिया पुलिस की कार्रवाई..

अनूप बड़ेरिया

कोरिया जिला के चरचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी। मगर टीआई आनन्द सोनी व उनकी पूरी टीम की शानदार फील्डिंग की वजह से आरोपी 24 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार हो गया।

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजन द्वारा  08.04.2026 को थाना चरचा में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग लडकी पीडिता को दिनांक 07.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले गये है। पता तलाश करने पर कही पता नहीं चला कि रिपोर्ट पर तत्काल थाना चरचा में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क0 65/2026 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। चरचा पुलिस के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर खोजबीन कर दिनांक 09. 04.2026 को सुरजपुर से अपहृत बालिका को बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से अपहृता का कथन कराया गया जिसमें पीडिता ने बतायी है कि उसे दिनांक 07. 04.2026 के शाम को शरीफ खान शादी करूगा एवं बाहर में काम दिलवाउगा कहकर होंडा साइन मो० सा० क्रमांक सीजी 16 सीएस3298 में बैठाकर ले गया एवं भैयाथान से 09 किलो मीटर आगे होटल के बगल में सुना मकान में बलात्कार (शारीरिक) संबंध बनाया एवं मोटर सायकल में बैठाकर गढवा झारखण्ड ले जाकर वहाँ भी शारीरिक संबंध बनाया कथन पर से धारा 64, 87 बीएनएस 4, 6 पॉक्सो एक्ट पृथक से जोडी गई एवं आरोपी शरीफ खान के विरूद्व अपराध सबुत पाये जाने पर उसे गढवा झारखण्ड से गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीएस 3298 को जप्त किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चरचा आनंद सोनी, एसआई बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक शशि भूषण, आनन्द टोप्पो, आरक्षक नारायण नायक, रूपनारायण, सैनिक विकाश सिंह एवं साइबर स्टाफ आरक्षक अमरेशा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close