
प्रभारी मंत्री शिव डहरिया के आगमन पर कांग्रेसियों के स्वागत में दिखा गुटबाजी… शक्ति प्रदर्शन में लगे कांग्रेसी..
शराफत अली मनेन्द्रगढ़
प्रदेश के नगरीय निकाय व प्रभारी मंत्री शिव डहेरिया के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ आगमन पर शहर कांग्रेस में भारी गुटबाजी देखी गयी। एक ओर जहाँ मंत्री का शासकीय कार्यक्रम वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की निवास पर पहले से प्रस्ताविक था वहीँ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के नेतृत्व में शिव द्वार पर मंत्री का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। सूत्रों की मानें तो मंत्री शिव डहरिया के प्रस्ताविक कार्यक्रम की जानकारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं को शासकीय कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने के कारण नाराज होकर अलग से स्वागत कार्यक्रम अल्प समय में रखा गया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर मंत्री का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया गया।
आपको बता दें कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी की छबि छात्र नेता के तौर जानी जाती है। वे अपने राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई सेे किये हैं।इसी कारण से आज भी भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता उनके साथ देखे जाते हैं। इसी वजह से जब मंत्री के कार्यक्रम का आमंत्रण राजकुमार केशरवानी को नहीं मिला तो आनन-फानन में राजकुमार केशरवानी के समर्थक अलग से स्वागत कार्यक्रम रखा गया। एक ओर जहाँ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ता के साथ पूर्व पार्षद,शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता मित्रगण दिखे तो दूसरी ओर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर वर्तमान नगर पालिका पार्षद, झगराखांड, नई लेदरी, खोंगापानी, शहर व जिले के कार्यकर्ता देखे गए वहीँ सूत्रों का यह भी कहना है कि एक धरा ऐसा भी था ।जो वर्तमान पार्षदों का है वह इन दोनों स्वागत कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए था।अब देखना यह होगा की आने वाले समय में स्थानीय कांग्रेस संगठन इस गुटबाजी को कैसे समाप्त करती या इसी प्रकार शहर में गुटबाजी चलती रहेगी।