
वैदिक मंत्रोच्चार व रुद्राभिषेक के बीच कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण.. कहा जीतेंगे विधानसभा चुनाव…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के नए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार व रुद्राभिषेक के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान वहां उपस्थित कांग्रेस के सभी नेताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान नए जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य कांग्रेस संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा में कांग्रेस को विजय दिलाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत एवं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अगुवाई में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, निलेश पांडेय, हेमसागर यादव, सौरभ गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।