♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अवैध रूप से धान का स्टॉक करने वाले 10 लोगों पर कार्यवाही :: 320 बोरा धान जप्त…

महासमुंद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 10 प्रकरणोें पर 320 बोरा धान अर्थात् 128 क्विंटल धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें महासमुंद तहसील के ग्राम रायतुम निवासी संजय अग्रवाल से 25 बोरी धान, ग्राम तुमगांव निवासी  गोकुल साहू से 30 बोरी धान, ग्राम पासिद निवासी  टिकेश्वर निषाद से 50 बोरी एवं ईशु कुमार से 30 बोरी धान, ग्राम जलकी निवासी  मोती निषाद से 25 बोरी धान, ग्राम छपोराडीह निवासी  राजेन्द्र सेन से 25 बोरी धान, ग्राम मरौद निवासी  दक्ष कुमार यादव से 30 बोरी धान एवं ग्राम सिरपुर निवासी  कमल किशोर टावरी से 25 बोरी धान जप्त किया गया तथा इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम भुरकोनी निवासी  राधेश्याम अग्रवाल से 30 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम पे्रतेनडीह निवासी  प्रशांत बारिक से 50 बोरी धान जप्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया।अब तक जिले में कुल 158 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8325 बोरा धान अर्थात् 3330 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close