
नगर सेना भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 22 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा
11 अगस्त से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, 7 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन; रायपुर में होगी परीक्षा
लालदास महंत कल्ला
बैकुंठपुर। नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा नगर सेना भर्ती (NSSK26) की द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 22 नवंबर 2026, रविवार रखी गई है। परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचमैन ऑपरेटर जैसे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र रायपुर रहेगा।
आधिकारिक वेबसाइट से ही करें आवेदन
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता एवं अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन
बैकुंठपुर में पारकराम अकादमी द्वारा सेना, वायुसेना, नौसेना, अग्निवीर भर्ती, छत्तीसगढ़ पुलिस, नगर सेना तथा अन्य रक्षा एवं सुरक्षा बलों की तैयारी कराई जाती है। अकादमी की ओर से अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ नवीनतम परीक्षा पैटर्न आधारित अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज, लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता की तैयारी पर विशेष जोर दिया जाता है।
संपर्क : 9340952264
पता : आर.पी.एस.डी. हाई स्कूल मैदान के पास, बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)।




