
लॉक डाउन के दौरान कोरिया में फंसे लोगों के चेहरे पर दिखा सुकून…महापौर की पहल से 51 महिलाएं व बच्चे डेढ़ माह बाद मिले अपनो से…
लॉकडाउन के दौरान शहर के नगर निगम चिरमिरी में फंस गए मध्यप्रदेश के लोगो को आज वापस उनके घर के लिए वापस भेजा गया। मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिले के कुल 51 लोग चिरमिरी नगर निगम के अलग-अलग क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने या किसी निजी कारण से आये हुए थे । कोरोना वायरस संक्रमण के महामारी को देखते हुए पूरे देश मे लॉकडाउन कर दिया गया, जिस कारण यह सभी फंस गए थे। इन लोगो के वापस जाने की कोई व्यवस्था नही बन रही थी। ऐसे लोगो की जानकारी मिलते ही नगर निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने अपनों से मिलाने और उनके आशियाने तक पहुंचाने का बीड़ा उठाते हुए नगर निगम प्रशासन को ऐसे लोगो की जानकारी लेकर तत्काल उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया था। जिसको लेकर निगम प्रशासन ने जिला प्रशासन से मध्यस्था करते हुए राज्य शासन की अनुमति मिलने के बाद आज शुक्रवार को स्थानीय बस की व्यवस्था कर सभी को मध्य प्रदेश प्रशासन के सुपुद्र किया गया है । ताकि ये लोग अपने घर पहुंच सके।

इन अप्रवासी रहवासियों को उनके आशियाने ले जाने से पहले मध्यप्रदेश के जिला प्रशासन को पुरे मामले से अवगत कराते हुए तत्काल सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही गई थी जिससे उन्हें उनके असल आशियाने , उमरिया,अनूपपुर और शहडोल तक ले जाकर पहुचाया जा सके । इन अप्रवासी रहवासियों को जैसे ही उन्हें अपने घर वापस जाने की सूचना मिली तो फंसे हुए लोग काफी खुश नजर आए और सभी ने मौके पर उपस्थिति महापौर कंचन जायसवाल के साथ राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इन सभी अप्रवासी रहवसियो को विदा करने से पहले महापौर श्रीमती जायसवाल ने सभी के भोजन एवं पेयजल भी उपलब्ध कराया।
