♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित किया

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

बैकुंठपुर/भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमगहना चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के गौरव, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी वीरता, उनके आदर्श तथा उनकी संस्कृति-संरक्षण की पवित्र भावना आज भी जनजातीय समाज की अस्मिता को सशक्त बनाती है। धरती आबा की अमर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जुदेव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व जिला महामंत्री विनोद साहू, महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, सचिदानंद द्विवेदी, बिजेंद्र जायसवाल,पार्षद रेखा वर्मा, सुनील सिंह, नूर मोहम्मद,मनोज सोनवानी, प्रेम सागर तिवारी,प्रेम बाबा,रजनीश गुप्ता,भवर लाल कुर्रे,पप्पू साहू, संतोष सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close