♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Big Breaking – वार्ड क्रमांक 27 का चुनाव हुआ रोचक ….. भरत दुबे ने निर्दलीय की संभाली कमान…..अब तक मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा था …. अब मुकाबला त्रिकोणीय, पढ़िए दिलचस्प चुनावी खबर

 

रायगढ़ ।। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 में हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच समझा जा रहा मुकाबला अब त्रिकोणीय होता दिख रहा है। वार्ड क्रमांक 27 के निवासी और पूर्व में चुनाव लड़ चुके भरत दुबे ने एक निर्दलीय प्रत्याशी सुश्री योगेश्वरी को अपने समर्थन का एवं कर दिया है। इस वार्ड के और पार्षद संजना शर्मा की मृत्यु के बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा है।

इस वार्ड में भाजपा से सरिता ठाकुर, कांग्रेस से रानी सोनी के ही बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी को भरत दुबे का खुला समर्थन मिलने के बाद यहां का मुकाबला रोचक होने जा रहा है। भाजपा हो या कांग्रेस उनके लिए अब मुकाबला आसान नहीं रह गया है। माना जा रहा है कि योगेश्वरी को भरत दुबे का साथ मिलने से उनकी भी स्थिति मजबूत हो गई है।

भरत दुबे ने 2014 के नगरनिगम चुनाव में यहीं से पार्षद का चुनाव लडा था और मात्र 30 मतों से चुनाव जीतते जीतते रह गए थे। यह उनका पहला चुनाव था और मामला त्रिकोणीय था। उस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के छक्के छूट गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी और बहुत पिछड़ गई थी। हालांकि उसके बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने अपना आधार बना लिया था। वार्डवासी अभी भी उस चुनाव को याद करते हैं।

भरत दुबे वार्डवासियों के सुख दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं यही कारण आज भी उनके सैकड़ों चाहने वाले मौजूद हैं और उनके साथ हर स्थिति में खड़े रहते हैं। वार्ड में एक वैक्यूम थी, कई लोग इन पार्टियों को वोट नहीं करना चाहते थे लेकिन उनके पास कोई दिशा या विकल्प नहीं था, भरत दुबे के इस प्रत्याशी से जुड़ने के बाद कहा जा रहा है कि उन वोटरों को साधने सफलता मिलेगी जो भ्रमित हो रहे थे।

सुश्री योगेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी और कहा जाता है कि अपने मोहल्ले में काफी एक्टिव भी थी। इसलिए उनका जुड़ाव मोहल्ले के अलावा लगभग वार्ड के लोगों से है। योगेश्वरी को मोहल्ले के लोगों के द्वारा आगे लाया गया था। वह वार्ड वासियों के सेवार्थ कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी भी की थी लेकिन टिकट अंतिम समय में रानी सोनी को मिल गया। योगेश्वरी ने बताया कि वार्डवासियों की सेवा के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं ऐसे में चुनाव लड़कर पार्षद बनकर ही वार्ड की सेवा करूंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close