♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रामचंद्र शर्मा: बहुआयामी व्यक्तित्व का प्रतीक …शिक्षा खेल पत्रकारिता और समाज सेवा में क्षेत्र में अतुलनीय योगदान 

 

शमशाद अहमद/-

आज शहर के जाने माने मिलनसार बहुआयामी प्रतिभा के धनी रामचंद्र शर्मा का आज जन्मदिन मना रहे हैं, जो न केवल पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और समाज सेवा के प्रति उनकी समर्पण की भावना उन्हें एक विशिष्ट व्यक्तित्व बनाती है। उनके संस्कार स्कूल का डंका पूरे देश में बजा हाल ही में बेस्ट स्कूल का अवार्ड भी मिला। क्रिकेट खेल के क्षेत्र में भी वे हमेशा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। शहर में उनकी एक अलग विशिष्ट पहचान है।

रामचंद्र शर्मा ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देकर समाज की सुरक्षा और सेवा का कार्य भी किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ समानता और न्याय का व्यवहार किया। उनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा के कारण लोग उन्हें मानते और जानते है। उनकी कड़ी मेहनत और कार्य के प्रति निष्ठा ही है जो उन्हे आज इस मुकाम पर ला खड़ा किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी रामचंद्र शर्मा का योगदान अप्रतिम है। उन्होंने संस्कार स्कूल की स्थापना की और वहां के बच्चों को न केवल शैक्षिक ज्ञान प्रदान किया बल्कि नैतिक मूल्यों का भी विकास किया। एक मेंटर के रूप में उन्होंने बच्चों को सही दिशा दिखाने और उनके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई। संस्कार स्कूल को हाल में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मीमांसा अवार्ड से पुणे में सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी रामचंद्र शर्मा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे क्रांतिकारी संकेत अखबार के प्रधान संपादक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में अखबार ने हमेशा सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता का पालन किया है। उन्होंने समाज की समस्याओं को उजागर करने और उन्हें सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है।

खेल जगत में भी रामचंद्र शर्मा का योगदान सराहनीय है। वे छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके प्रयासों से राज्य में क्रिकेट का स्तर ऊँचा उठाने और नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

समाज सेवा के क्षेत्र में रामचंद्र शर्मा ने ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। उन्होंने समाज को एकजुट करने और उसकी उन्नति के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण के कारण समाज में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त है।

रामचंद्र शर्मा का व्यक्तित्व हंसमुख और मिलनसार है। वे हर किसी से घुल मिलकर रहने वाले इंसान हैं। उनकी यही विशेषता उन्हें सबके बीच प्रिय बनाती है। वे हमेशा दूसरों की मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं।

रामचंद्र शर्मा का जीवन और कार्य प्रेरणा देते हैं कि हम समाज के हर क्षेत्र में अपने योगदान से इसे बेहतर बना सकते हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए हम सभी उनके आभारी हैं। उनके जन्मदिन पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

एक बार पुनः रामचंद्र शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close