♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिक्षा व्यवस्था सुधार की ओर बड़ा कदम : संलग्नीकरण खत्म करने के फैसले का पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने किया स्वागत

अनूप बड़ेरिया
एमसीबी/ जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम का पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने स्वागत किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वर्षों से चल रहे शिक्षकों के संलग्नीकरण को लेकर पूर्व विधायक लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के संलग्नीकरण के कारण जिले की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और इसका सीधा असर जिले के शैक्षणिक स्तर पर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कलेक्टर के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया गया था, जिसके चलते एमसीबी जिले का शिक्षा स्तर पूरे प्रदेश में गिरकर 33वें स्थान पर पहुंच गया।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि वर्तमान कलेक्टर संतोष देवी जांगड़े द्वारा संलग्नीकरण समाप्त करने की दिशा में लिया गया निर्णय सराहनीय और दूरगामी परिणाम देने वाला है। इससे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, पढ़ाई का माहौल सुधरेगा और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन की यह पहल जिले की शिक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी और आने वाले समय में एमसीबी जिला शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close