कल होगा कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव…देवेन्द्र तिवारी प्रबल दावेदार…दौड़ में कृष्णबिहारी, श्यामबिहारी, दीपक पटेल, मनोज गुप्ता, सहित कई दौड़ में…
अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के नए जिलाध्यक्ष का निर्वाचन जिला भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में कल 18 नवम्बर को सम्पन्न होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भीमसेन अग्रवाल एवं सह निर्वाचन अधिकारी ललन प्रताप सिंह की मौजूदगी में पूर्वान्ह 11 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, जिले के कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सभी वरिष्ठ नेता गण, मंडलों के पदाधिकारी, निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा , प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व अन्य अपेक्षित कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

ये दिग्गज हैं दौड़ में:-
भाजपा के दिग्गज नेता व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए सबसे प्रबल दावेदारों में से एक हैं। वहीं पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, दीपक पटेल के अलावा कृष्णबिहारी जायसवाल, मनोज गुप्ता, रामेश्वर पांडेय व रविशंकर शर्मा भी दौड़ में हैं।