कांग्रेस की टिकट में बवाल…मनेंद्रगढ़ की राजनीति में उबाल…एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, महासचिव और प्रवक्ता समेत दो दर्जन ने दिया पार्टी से इस्तीफा…कोरिया में एनएसयूआई से किसी को भी टिकट न देने का आरोप…सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम बागी हैं…

अनूप बड़ेरिया
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्षद उम्मीदवारों की कोरिया में कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब बवाल मच गया है। जिससे अंचल की राजनीति गरमा गई है।
दरअसल कोरिया जिले में पांच नगरीय निकाय चिरमिरी नगरपालिक निगम, मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के अलावा तीन नगर पंचायतों झगराखांड, नई लेदरी और खोगापानी के लिए कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की है। इस सूची में युवाओं को महत्व न मिलने से कांग्रेस के छात्र संघटन एनएसयूआई के पदाधिकारी नाराज हैं।