झुमका डेम के किनारे लाश और मर्डर की कहानी ने सब को किया हलाकान…खोदा पहाड़ और निकली चुहिया…
झुमका डेम के किनारे लाश और मर्डर की कहानी ने सब को किया हलाकान…खोदा पहाड़ और निकली चुहिया…
अनूप बड़ेरिया
बैकुण्ठपुर के झुमका बांध किनारे मर्डर और लाश मिलने की खबर गुरुवार की सुबह से ही पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गयी।
खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल कोतवाली प्रभारी एलपी पटेल और सिटी कोतवाली स्टॉफ के अलावा सुबह से एसडीएम एएस पैकरा सहित प्रशानिक अमला घटनास्थल झुमका बांध पहुंच गया था।आसपस के लोगों का भी हुजूम लग गया।
पुलिस ने जमीन के अंदर खुदाई करवाना शुरु किया तो तमाशबीन खड़े हो कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। गड्ढा थोड़ा सा ही खुदा था कि उसमें से लोगो को बदबू आने लगी, तो लोगो को लगा लाश है। इसके बाद खुदाई करते ही पता चल गया कि गड्ढे में किसी जानवर की लाश है। घंटो मशक्कत के बाद जैसे ही दफनाये हुये जानवर का शव निकला तो पुलिस ने राहत की सांस ली।





