विकास शिवहरे बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कोरिया जिलाध्यक्ष…प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने की नियुक्ति..
कोरिया जिले के युवा कांग्रेसी नेता विकास शिवहरे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का कोरिया जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने विकास शिवहरे को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आशा है कि श्री शिवहरे मजदूरों की आवाज बन कर कोरिया में काम करेंगे।
वहीं विकास शिवहरे ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगें। अपने पद का ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विकाश शिवहरे किस नियुक्ति पर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव सुरेंद्र तिवारी, एल्डरमैन मनोज दुबे, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अरशद, लालदास महन्त सहित अनेक नेताओ ने शुभकामनाएं दी है।