♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रानीतराई की आंगनबाड़ी श्रेष्ठ आगनबाड़ी

मेरी आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण, कुपोषण दूर करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
दक्षिणापथ, पाटन (संदीप मिश्रा)। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित परियोजना पाटन में महिला बाल विकास विभाग व मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स(एम.सी.सी.आर.) के द्वारा संयुक्त रूप से मेरी आंगनबाड़ी स्वस्थ्य आंगनवाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन माह में पूरी हुई इस प्रतियोगिता में रानीतराई आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अलावा श्रेस्ट सुपरवाइजर को भी सम्मान किया गया।
कुर्मी भवन पाटन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती हर्षालोकमनी चन्द्राकर थी। अध्यक्षता महिला बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी किरण सिंह ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य चन्द्रवती कुर्रे, गेंदलाल डहरिया, उपसरपंच पतोरा टीकाराम देवांगन, एमसीसीआर के सदस्य बलराम यादव, सन्दीप मिश्रा, लोकमणी चन्द्राकर, थे। पाटन के परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा ने महिला बाल विकास विभाग के कार्यो की जानकरीं दिया। उन्होंने मेरी आंगनबाड़ी स्वस्थ्य आंगनबाड़ी प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। प्रतियोगिता में 52 आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता व सहायिका स्वफूर्त शामिल हुवे। कुल 13 बिंदुओ पर आगनबाड़ी के मूल्यांकन पर्यवेक्षक द्वारा किया गया। इनमे पोषण, स्वच्छता, संस्कार, देखरेख महत्वपूर्व था। एमसीसीआर सदस्य बलराम यादव ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका है। उन्होंने बच्चो के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा के साथ साथ स्वस्च्छ्ता कि दिशा में आंगनबाडिय़ों में हो रहे कार्यो की जानकारी दिया। मुख्य अथिति श्रीमती चन्द्राकर ने कहा कि पाटन परियोजना का कार्य काफी अच्छा है। आंगनबाड़ी से ही बच्चे आगे बढ़ते है। उन्होंने कुपोषण दूर करने और बेहतर कार्य करने की अपील किया। इसके अलावा श्रीमती किरण सिंह, टिका राम देवागन, जामगांव आर परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर झरना मानिकपुरी ने की।
ये रहे परिणाम
मेरी आगनाबाड़ी स्वस्थ्य आंगनबॉडी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। प्रथम 15 आगनाबाड़ी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 5 आगनाबाड़ी को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ऊर्मिला बंछोर रानितराई क्रमांक 1, द्रोपती साहू, डिडगा क्रमांक 2, शोभना सोनी,तरीघाट क्रमांक 3, मीणा देवांगनपाटन क्रमांक 3, जमुना ठाकुर पतोरा क्रमांक 2, मीणा शर्मा सांन्तरा क्रमांक 1, राधा देवांगन असोगा क्रमांक 1, नीतू साहू सांन्तरा क्रमांक 3, लता साहू गातापार क्रमांक 2, ईश्वरी केसरा क्रमांक 5, ममता नागरिया भरर क्रमांक1, भारती साहू पतोरा क्रमांक 5, कांति ठाकुर कनाकोट क्रमांक 1, सुनीता मिथलेश गातापार क्रमांक 2, सुनीता वर्मा कसही क्रमांक 02।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close