♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

काका के साहब के सपनो को पूरा करना पहला लक्ष्य-संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव…पेयजल उपलब्धता और ग्रामीण उद्योग प्राथमिकता में…शहर पहुंचने पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत…

कोरिया कुमार के समाधि स्थल पहुंचते ही भावुक हुईं अम्बिका सिंहदेव..

कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर की विधायक व छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव ( लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी व ग्रामोद्योग विभाग) श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के आज पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
बचरापोंडी, भखार व चिरमी में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किये जाने का बाद 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले व फॉलो गार्ड व पायलट वाहन की अगुवाई में राज्यमंत्री श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सर्वप्रथम कोरिया के शिल्पकार व पूर्व वित्तमंत्री छग शासन स्व.डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उनका काफिला भवानी तिग्गडा पहुंचा। जहां वार्ड की महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री श्रीमती अंबिका सिंहदेव उसके बाद पैदल ही घड़ी चौक के लिए निकल पड़ी। जहां बड़ी तादात में कांग्रेसियों ने भव्य आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर ही नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में सभी एल्डरमैन ने लड्डुओं से तौर पर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती अंबिका सिंह देव ने भावुक होते हुए कहा कि काका साहब के सपनों को पूरा करना मेरा लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि काका साहब हमेशा  ग्रामीण अंचलों में होने वाले पेयजल दिक्कत के लिए  चिंतित रहा करते थे  इसके साथ ही  ग्रामीण लोगों के स्वरोजगार के लिए  ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयास करते थे, उन्हीं के नक्शे कदम पर  यह मेरी पहली प्राथमिकता है। संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं टीएस सिंहदेव, डॉ चरणदास महंत, श्रीमती ज्योत्सना महंत के मार्गदर्शन में और अपने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करूंगी। संसदीय सचिव बनाकर मुख्यमंत्री ने मेरा नहीं बल्कि कोरिया जिले और पूरे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।
अपने उद्बोधन में राज्यमंत्री ने लोगों से कोरोना से बचने के साथ मास्क लगाने और हाथ धोने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने संसदीय सचिव बनने पर श्रीमती अंबिका सिंहदेव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, बृजवासी तिवारी, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, नपा अध्यक्ष चरचा अजित लकडा, शैलेन्द्र सिंह, कलावती मरकाम, बिहारी लाल गुप्ता, प्रवीण भट्टाचार्य, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गुप्ता, मनोज दुबे, भूपेंद्र यादव,युसूफ इराकी, रियाजुद्दीन, संजीव सिंह काजू, आशीष डबरे, संजय राय, विक्की शिवहरे, आशीष यादव, दीपक साहू, धीरज सिंह, रामकृष्ण साहू, अरशद एराकी, हेमसागर यादव, शाकिब एराकी, वैभव सिंह, अर्पित गुप्ता, मनजिंदर कौर, असगरी बेगम, संगीता सोनवानी, साजिद उस्मानी, प्रशांत सिंह गोलू, सोहेल, अनिल जायसवाल, विपुल शुक्ला, सौरभ गुप्ता, लाल दास महंत, आयुष पांडेय, सोहन स्वामी, रामायण, लवी गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसी व शहरवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close