
गुरुओं का सम्मान करती हूं- संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव… अंशदायी पेंशन कर्मचारी संघ ने किया स्वागत…
छग शासन की संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव के बैकुंठपुर प्रथम आगमन पर छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ कोरिया ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान संघ के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। संघ ने संसदीय सचिव से पुरानी पेंशन बहाली करने हेतु अपील की। जिस पर उन्होंने सौहार्द पूर्ण वातावरण में संघ को अपने सरल सहज अंदाज एवं मुस्कुराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम जो आप लोगों ने मुझे ज्ञापन दिया था, मैंने उसे बड़े सम्मान के साथ प्रेषित कर दिया है। मैंने स्वयं गुरुजनों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन जो 2004 से पेंशन बंद को चालू करने की बात कही है , मुझे मेरी सरकार पर गर्व है। आप सभी की जायज मांग अवश्य पूरी होगी। हमारी सरकार की घोषणा पत्र में भी इसका उल्लेख है। संघ इस स्वागत सत्कार के माध्यम से अपनी पेंशन बहाली की मांग के प्रति पूरी तरह आशान्वित है।
इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष कोरिया बृज नारायण मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बलजीत कुर्रे, सचिव चेतन कश्यप, संजय ठाकुर, वीरेंद्र जायसवाल, बालकराम राजवाड़े, कैलाश प्रसाद यादव खड़गंवा, राजेश गुप्ता, फिरोज खान, सीताराम राजवाड़े व विनोद जायसवाल सहित संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।